दहलान चौकी में स्वरोजगार का प्रशिक्षण हेतु युवक-युवतियों का चयन किया गया ।

0
IMG-20210817-WA0113

Sachin Kumar mishra Panna


भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान द्वारा मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के तत्वावधान में ग्राम बराछ में बेरोजगार युवक युवतियों के स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया । जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद पन्ना के अधिकारी मुकेश पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 17 अगस्त 2021 से स्वरोजगार हेतु उद्यमिता विकास संस्थान के द्वारा 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु ग्राम पंचायत दहलान चौकी परिसर में आज 25 प्रतिभागियों का चयन किया गया है । इन युवक युवतियों को स्वरोजगार संबंधी विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी । स्वरोजगार हेतु विभिन्न कौशलों का विकास किया जाएगा । उद्यमिता विकास संस्थान भोपाल के परियोजना समन्वयक अमजद खान ने बताया कि 30 दिनों का यह निःशुल्क प्रशिक्षण ग्राम दहलान चौकी के चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा । इसमे अभ्यर्थियों को स्वरोजगार संबंधित प्रशिक्षण तो दिया ही जायेगा साथ स्वरोजगार में आने वाली कठिनाई को भी दूर किया जाएगा । बैंक से लोन लेने में भी मदद की जाएगी । 30 दिनों में विशेषज्ञों द्वारा स्वरोजगार में सहायक विषयों मार्गदर्शन दिया जाएगा ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!