एक दीप सेना के सम्मान में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
भूमिका भास्कर हिंडोरिया / हिंडोरिया नगर के गांधी चौक पर एक दीप भारतीय जवान के सम्मान में के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया भारत मां को याद करते हुए देश की सुरक्षा में निरंतर अपने तन मन धन से सेवा करते हुए भारतीय सेना के जवानों को याद किया गया इस मौके पर रंगोली से जवानों की तस्वीर उकेरी गई वहीं भारत का नक्शा किसान की झांकी को भी बनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ में सर्वप्रथम राष्ट्रगान उसके बाद भारत माता की आरती करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया कार्यक्रम के बाद बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युम्न सिंह ने समस्त नगरवासियों को संबोधित करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी और बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारे देश के जवानों को जज्बा उत्साह बहादुरी प्रेरणा मिलती है एनी कार्यक्रमों के माध्यम से आज बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है वह सीखते हैं कि हमें हर समय भारतीय जवानों का सम्मान करना चाहिए कार्यक्रम का आयोजन नगर की खेल युवा समिति तथा नगर की किशोरी दल नगर सेवा समिति हिंडोरिया की अहम भूमिका रही वही बच्चियों ने जय जवान जय किसान जय हिंदुस्तान के चित्रों को उकेरा इसके बाद हिंडोरिया के सैनिकों ने सब का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम संपन्न किया।