गौशाला भूमिपूजन एवं ग्राम कपूरी में प्रधानमंत्री रोड का भूमि पूजन किया गया।
भूमिका भास्कर संवाददाता बनखेड़ी – माननीय क्षेत्रीय सांसद श्री उदय प्रताप सिंह जी एवम मान. विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी जी भाजपा जिला अध्यक्ष सम्मानीय श्री माधव दास जी अग्रवाल ने विधानसभा पिपरिया के मंडल बनखेड़ी ग्राम फज्जू सलैया मैं गौशाला भूमि पूजन एवं ग्राम कपूरी में प्रधानमंत्री रोड का भूमि पूजन किया एवं मंडल पिपरिया ग्रामीण के ग्राम कजरौटा में सुरेला किशोर से कजरौटा पहुँच मार्ग पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण एवम ग्राम जमारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क फेस-3 योजनांतर्गत हथवास-जमारा मार्ग से ऊँटियाकिशोर पहुँच मार्ग का भूमिपूजन किया..
उक्त अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता हरिशंकर जायसवाल जी, संजीव मालानी जी, जिला पंचायत सदस्य बृजेश जी पटेल, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह जूदेव भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज जी मुख्त्यार, कुंज बिहारी जी बसेड़िया, नवनीत जी नागपाल, बलराम जी वैश्य, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू साहू राजकुमार पटेल , सरपंच झब्बू लाल राय ,इंद्र कुमार राय, भाजपा मंडल महामंत्री मदन कुशवाहा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मदास कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरू तिवारी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल दास दूदानी जी, राजीव जायसवाल जी, मनोहर बैंकर जी, जालमसिंह जी पटेल, पुरुषोत्तम रघुवंशी जी, दिलीप पटेल, सांसद प्रतिनिधि अरविंद राय, गुलाब सिंह बैंकर, मंडल अध्यक्ष पिपरिया ग्रामीण श्री राजाभैया पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष पिपरिया बलराम जी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष उमरधा श्री शिवकुमार यादव जी, मंडल अध्यक्ष बनखेड़ी श्री रमेश पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता पूर्वीया, श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी महो., तहसीलदार महो., मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवम क्षेत्रीय गणमान्य वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही..