दैनिक जागरण के प्रबन्ध निदेशक राजेन्द्र गुप्त नहीं रहे

0
FB_IMG_1616038994049


भूमिका भास्कर संवाददाता झाँसी : दैनिक जागरण (झाँसी) के प्रबन्ध निदेशक राजेन्द्र गुप्त का आज 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 4 मार्च को उन्होंने अपना 95वां जन्मदिन मनाया था। वह इस उम्र में भी समाचार पत्र के कार्यों का नियमित रूप से निष्पादन कर रहे थे। साथ ही वह ‘जागरण’ झाँसी के विभिन्न आयोजनों में उत्साह से शामिल होते रहे। उनके निधन से शोक की लहर की दौड़ गयी है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक जताया है।
4 मार्च 1926 को कालपी (जालौन) में जन्मे राजेन्द्र गुप्त ने वर्ष 1947 में दैनिक जागरण के सम्पादन की बागडोर सँभाली। उस समय कानपुर से दैनिक जागरण का प्रकाशन शुरू हो गया और झाँसी से स्व. पूर्णचन्द्र गुप्त व स्व. गुरुदेव गुप्त ने कानपुर में समाचार पत्र के सम्पादन व प्रकाशन का उत्तरदायित्व निभाना शुरू किया। राजेन्द्र गुप्त के कुशल सम्पादन, पत्रकारिता पर उनकी गहरी पकड़ और जन समस्याओं पर पैनी दृष्टि का ही नतीजा रहा कि ‘जागरण’ नम्बर-1 की कुर्सी पर अपनी पकड़ हमेशा बनाये रहा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!