राजस्व एवं कृषि अधिकारी फसल नुकसानी का आकलन करने खेतों में पहुंचे, किसानों ने कहा फसलें पूरी तरह चौपट हो गई मुआवजा एवं बीमा दे सरकार।
रिपोर्टर :— भुमिका भास्कर मंदसौर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी
9669610258
80 से 90% नुकसान हुआ है सर्वे रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे — नायब तहसीलदार अहिरवार
कच्ची फसल नहीं काटे किसान, धूप खिलने के बाद फल फूल आएंगे — ग्राम सेवक तोतला
लोकेशन :— कुंचडोद
कुचड़ौद – पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से किसानों की सोयाबीन फसल में पूरी तरह से फल एवं फूल झड़ गए जिससे सोयाबीन फसल बांझ रह गई किसानों ने कहा सरकार पिछले सालों का मुआवजा बीमा के साथ इस वर्ष का फसल नुकसानी का तत्काल मुआवजा देकर किसानों की मदद करे सरकार, लगातार 2 सालों से अतिवृष्टि अनावृष्टि के कारण फसलें चौपट हो रही थी तीसरे वर्ष भी सोयाबीन फसल में फल नहीं आया तो किसान मायूस होकर सरकार की तरफ मुआवजा एवं बिमा की आस लगाकर बैठे बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अधिकारी सर्वे के लिए नहीं आए पिछले दिनों लगातार समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद जिले के किसान तहसील मुख्यालय से लगाकर जिला मुख्यालय तक फसल नुकसानी का सर्वे एवं मुआवजे के लिए दस्तक दी तब अधिकारी जागे और बुधवार सुबह से ही धुंधडका क्षेत्र में राजस्व एवं कृषि अधिकारी कुचड़ौद खजुरि आजना रातीखेड़ी लाऊखेड़ी अरनिया गुर्जर सहित दर्जन भर से ज्यादा गांवों में किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल नुकसानी का प्रारंभिक आकलन किया प्रत्येक गांव के किसानों ने अधिकारियों के सामने फसल नुकसानी का तत्काल मुआवजा देने की गुहार लगाई वही 2019 का बकाया मुआवजा एवं 2020 का बीमा एवं मुआवजे की मांग की
कहा आखिर सरकार हम किसानों को पिछले 2 सालों का बकाया मुआवजा एवं बीमा का पैसा क्यों नहीं दे रही
गौरतलब है कि किसानों के हक में लगातार समाचार पत्रों में फसलें अफलन रहने एवं फसल हंकाई एवं फसल काटकर गायों खिलाने की खबरें प्रकाशित होने एवं मंगलवार को जिले के सैकड़ों किसान तहसील मुख्यालय से लगाकर जिला मुख्यालय तक अधिकारियों के सामने सोयाबीन की फसल लेकर सर्वे व मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जिसके बाद अधिकारी जागे और बुधवार सुबह से ही राजस्व अधिकारी कृषि अधिकारी खेतों में पहुंचे अधिकारियों ने भी सोयाबीन फसल मैं 80 से 90% नुकसानी का आकलन किया वही किसानों के अनुसार 100% फसल नुकसानी हुई मुआवजा एवं बीमा जल्द देने की मांग अधिकारियों के सामने की
अफलन सोयाबीन को लेकर धुंधडका नायब तहसीलदार आरके अहिरवार ने बताया पिछले दिनों फुल एवं फल बनने की अवस्था में लगातार बारिश से फुल झड़ गए जिससे सोयाबीन की फसल अफलित रह गई प्रारंभिक तौर पर 80 से 90% नुकसान है सर्वे रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी
वही कृषि अधिकारी ग्राम सेवक रामस्वरूप तोतला ने बताया लगातार बारिश एवं कीट से सोयाबीन की फसल अफलित रह गई किसान जल्दबाजी में फसल की हंकाई एवं कटाई नहीं करें दोबारा फसल बुवाई का समय भी नहीं है इसलिए फसल कटाई के लिए जल्दबाजी ना करें मौसम खुलने एवं धूप खिलने के बाद दोबारा से फल फूल आ जाएंगे
सर्वे के दौरान धुंधडका नायब तहसीलदार आरके अहिरवार राजस्व निरीक्षक रितेश पांडूरे ग्राम सेवक रामस्वरूप तोतला सहित प्रत्येक गांव के दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे
