पन्ना : जनसुनवाई के लंबित आवेदनों पर कलेक्टर ने जताया असंतोष,समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

0
IMG-20210818-WA0111

Sachin Kumar mishra Panna 9755488451



पन्ना 18 अगस्त/कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों , जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाईन के आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जनसुनवाई के लंबित समय से आवेदनों के संबंध में कलेक्टर द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन विभागांे में जनसुनबाई के आवेदन जिस अधिकारी कर्मचारी के स्तर पर लंबित हैं उन्हे नोटिस जारी कर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये, समस्त आवेदनों का निराकरण कर पोर्टल में जवाब दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुये जिन विभागों के एल-1 एवं एल-2 अधिकारियों पर शिकायतें लंबित पाई गई उन पर नाराजगी जाहिर करते हुये निर्देश दिये कि आज ही संबंधित शिकायतकर्ता से सम्पर्क स्थापित कर संतुष्टि पूर्ण निराकरण करते हुये पोर्टल पर जवाब दर्ज कराना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देश दिये गये कि सभी जिला कार्यालय अपने विभाग से संबंधित एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर जानकारी जिला जनसम्पर्क कार्यालय को प्रेषित करें। बैठक में जिला सूचना विज्ञान केन्द्र अधिकारी को निर्देश दिये गये कि जिले के समस्त कार्यालयों की ग्रेडिंग करते हुये 31 अगस्त तक ई-ऑफिस प्रणाली लागू करें। समयावधि पत्रों जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा के लिये समस्त विभागों का रेण्डमाईजेशन प्रत्येक सप्ताह तैयार किया जाये।
कोरोना वैक्सीनेशन के लिये प्राप्त लक्ष्य के अनुसार 25 एवं 26 अगस्त तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के हितग्राहियों को वैक्सीन के लिये प्रेरित करें। वैक्सीनेशन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये। सभी अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कार्यरत मैदानी कर्मचारियों को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तुत करें। भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तुत न होने पर यह माना जायेगा कि संबंधित द्वारा शासकीय कार्य सम्पादित नही किया है।
बैठक में जिला कोषालय अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में आईएफएमआईएस सर्वर पर अधिकारियों कर्मयारियों की जानकारी अपडेशन की जानी है। यह जानकारी 10 अगस्त तक पूर्ण कर जानकारी जिला कोषालय को प्रेषित की जानी थी। यह कार्य जिले में बहुत कम किया गया है। इस कार्य को इसी सप्ताह पूर्ण कर लिया जाये। बैठक में 20 अगस्त को मच्छर दिवस आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र ने दिये कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों की प्रोफाईल का अपडेशन करायें मच्छर दिवस के संबंध में उन्होने ने निर्देश दिये कि सभी विभाग प्रमुख कार्यालयों में भरे हुये पानी को प्रत्येक सप्ताह पानी को बदले के साथ आस’-पास भरे हुये पानी की निकासी सुनिश्चित करें। इस बात की जानकारी अपने आस पडोस में रहने वाले लोागो को भी दें। जिससे मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकेे। सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री बाला गुरू के. एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!