हाईस्कूल में शिवांश साहु आए मड़ावरा में अव्वल।
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा
हाईस्कूल में शिवांश साहु आए मड़ावरा में अव्वल
मड़ावरा – पुराने लोगों के द्वारा कहा गया है कि शिक्षा को ना तो चुराया जा सकता है और ना खरीदा जा सकता है। यह तो आपके विवेक पर निर्भर करता है कि आप शिक्षा प्राप्त करके उसे कितना ग्रहण कर सकते हैं। इसी परिभाषा को परिभाषित करते हुए शनिवार को घोषित प्रयागराज बोर्ड के हाईस्कूल के रिजल्ट में मड़ावरा नगर के नीचेपुरा मुहल्ला में रहने वाले शिवांश साहू पुत्र कोमल साहु ने हाईस्कूल की परीक्षा में तहसील मड़ावरा में टॉप किया। इतना ही नहीं शिवांश साहु का जनपद में भी नौ वां स्थान आया। बताते चलें कि मड़ावरा नगर में संचालित आचार्य श्री विद्यासागर हाईस्कूल में अध्ययनरत शिवांश साहु एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। तहसील मड़ावरा और अपने स्कूल का नाम रोशन करने पर उनके स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ परिवारजनों में काफी खुशी देखी गई। शिवांश साहु द्वारा मड़ावरा तहसील में सबसे अव्वल आने का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ अपनी माता को दिया गया।
![]()

