देवरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों द्वारा लद्दाख में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

0
devri 020202

देवरी नगरवासियों द्वारा भारत माँ के वीर सपूत शहीद सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई

प्रवीण पाठक देवरीकला। देवरी के शहीद मेजर कमलेश पाठक स्मारक पर देवरी नगरवासियों द्वारा भारत माँ के वीर सपूत शहीद सैनिकों के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और चीनी सामान का बहिष्कार करने का संकल्प लेते हुये चीनी सामग्री का किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं करूंगा, समस्त देशवासियों को प्रेरित करूंगा ऐसी सभी लोगों के द्वारा शपथ ली गई।

लद्दाख के गलवान क्षेत्र में देश की अखंडता और आत्म सम्मान की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों  को नमन किया गया। देश की ओर से हम, शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। हम चीन की सरकार और चीन की सेना के आक्रामक और हिंसक कार्य की निंदा करते हैं।“इस कठिन समय में हम भारत के नागरिक पूरी तरह भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़े हैं।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!