विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया कोरोना काल में हुये दिवंगतों की अस्थियों का विसर्जन।

सिवनी से राकेश यादव की रिपोर्ट । 9713789001
सिवनी:- कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा भारतीय संस्कृति अनुसार संपूर्ण कर्मकांड विधी विधान से कराऐ गये।
ज्ञात होवे कि कोरोना काल के दौरान मोक्षधामों व अस्थाई दाह स्थलों मे दिवंगतों के किये गये दाह संस्कार के उपरांत मोक्षधामों व अस्थायी दाह स्थलों पर बिखरी हुईं दिवंगतों की अस्थियों को कतिपय कारणों से उनके पारिवारिक परिजन विर्सजित नही कर पाये है, उक्त मोक्षधामों मे बिखरी हुई अस्थियों को कई प्रकार से नुकसान पहुंच रहा था।आज विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा साथियों, कार्यकर्ताओं के साथ सिवनी के बबरिया स्थित मोक्षधाम पहुंचे नगर पालिका के छिडिया पलारी स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र मे बने अस्थायी मोक्षधाम पहुंचकर अस्थियों को एकत्रित कर मां वैनगंगा मे प्रवाहित करने हेतु लखनवाडा घाट पहुचे। जहां पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पंडितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थियों को मां बैनगंगा मे प्रवाहित किया गया। इसके उपरांत दिनेश राय मुनमुन ने दिवंगत आत्माओं के मोक्ष हेतू पिण्डदान, गीता पाठ कराया जाकर तेरहवीं व वर्शी आदि के कर्मकांड पूर्ण विधी विधान के साथ संपन्न कराये। तत्पश्चात 11कन्याओं एवं 13 वेदपाठी ब्राह्मणों को भोज कराया गया। इसके साथ ही दान दक्षिणा देकर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी
