कनकद्दर झरने में गिरे किशोर का शव हुआ बरामद
पत्रकार वाहिद खांन फैज़ल
- भूमिका भास्कर तहसील मड़ावरा
सेल्फी लेते समय झरने में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत
नाराहट – जनपद ललितपुर के थाना नाराहट अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध झरने कनकद्दर में मड़ावरा निवासी एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दिनांक 17 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ कनकद्दर घूमने गए मड़ावरा निवासी एक किशोर सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण झरने में गिर गया। पानी की गहराई होने के कारण कल बहुत तलाशी के बाद भी किशोर का कोई अता पता ना मिल सका। बुधवार शाम को किशोर के परिजनों के द्वारा थाना नाराहट में प्रार्थना पत्र दिया गया उसके बाद गुरुवार 18 अगस्त को थाना नाराहट पुलिस और स्थानीय निवासियों के द्वारा दोपहर समय लगभग 1 बजे किशोर के शव को पानी की गहराई से बरामद कर लिया गया और खबर लिखे जाने तक किशोर के शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
![]()

