स्वागत के बाद विधायक चेतन काश्यप ने क्या कहा जाने ?

0

विधायक चेतन काश्यप ने कहा—–
5 सालों में जनता की हर उम्मीद को पूरी करना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी
बड़ावदा- शिरीष सकलेचा
जनप्रतिनिधि जनता का सेवक होता है। हमे जनता को भगवान मानकर उसकी सेवा करना है ।जनता को अपने जनप्रतिनिधियों से कई उम्मीदें है और इन 5 सालों में जनता की हर उम्मीद को पूरा करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरना ही आप सभी की जिम्मेदारी है। बड़ावदा नगर का विकास ही आप लोगों का लक्ष्य होना चाहिए इसके लिए मैं हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार रहूंगा।
उक्त बातें रतलाम विधायक चेतन कश्यप ने नगर परिषद बड़ावदा अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत एवं पार्षदों द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के दौरान आलोट में कहीं।
नगर परिषद द्वारा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह , विधायक चेतन कश्यप ,पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत , जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह यादव ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल चन्द्रवंशी , जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमराज हाडा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह आदि का नगर परिषद अध्यक्ष कल्पना राजेंद्र कुमावत,पार्षदो द्वारा शाल श्रीफल एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!