एस आर आठिया एक साथ दो दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित हुए दिल्ली में।
एस आर आठिया एक साथ दो दो राष्ट्रीय स्तर के पुरुस्कारो से दिल्ली में हुए सम्मानित।
होटल लीला एंबियंस में अभिनेता सुरेंद्र पाल और हरियाणा विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने किया सम्मानित।
देवरी कलां:- समाजसेवा में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले चडार चिड़ार आठिया आदर्श विकास समिति सागर के जिलाध्यक्ष तथा जीवन ज्योति समाज कल्याण समिति के संचालक एस आर आठिया को आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी कार्यों के लिए गुडगांव स्थित फाइवस्टार होटल लीला एंबियंस में महाभारत सीरियल में द्रोणाचार्य का सजीव अभिनय करने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सचिव तथा गुजरात सरकार में अतिरिक्त मुख्यसचिव गृह के पद से सेवानिवृत्त एस के नंदा, परमेश्वर बाली डिप्टी सेक्रेटरी, शिपिंग मंत्रालय, भारत सरकार, आयुष्मान भारत के डिवीजन हेड डॉ जीतू लाल मीणा तथा आयोजक संस्था आई केन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव गौतम द्वारा राष्ट्रीय स्तर के ह्यूमेनिटेरियन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया । इस सम्मान समारोह में देश के कोने कोने से आए एक सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। यह पुरुस्कार एक राज्य से एक श्रेणी में सिर्फ एक महिला एक पुरुष को ही प्रदान किया जाता है। एस आर आठिया को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न नवाचार, सम्पूर्ण स्वास्थ आपके द्वार पुस्तक लेखन, शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सामाजिक जागरण की पत्रिका चडार चिड़ार दर्पण का प्रकाशन, प्रतिवर्ष मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान सह अविवाहित युवक युवती परिचय सम्मेलन तथा पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मिनित किया गया। एस आर आठिया के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हे इंटरनेशनल अचीवमेंट इंडिया अवार्ड के हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय गौरव अवार्ड गुडगांव के विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजू चडार भी मौजूद थे।
