हत्या और बलात्कार के आरोपियों को फासी की सजा देने की मॉग
भूमिका भास्कर संवाददाता
अमन सिद्दीकी
डिंडोरी की रिपोर्ट
– सामाजिक संगठनों ने कार्यवाई की मॉग को लेकर सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी। गोंगपा,भीम आर्मी एवं जयस संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा संजना भलावी के हत्यारों को फासी की सजा एवं इन्द्र कुमार मेघवाल के आरोपी छैल सिंह शिक्षक को फासी की सजा दिलाने की मॉग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि संजना भलावी के हत्या के आरोपी के विरूध्द धारा आई.पी.सी. 302 , 376 , एस.सी.एस.टी. पासको एक्ट लगाया जाये एवं संजना भलावी के परिवार को म.प्र .शासन के द्वारा 25 लाख रूपये की सहयता राशि देने की मॉग किया है।
साथ ही संजना भलावी के परिवार को एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए एवं मृतक संजना भलावी के हत्यारे के घर को बुलडोजर से शीघ्र तोडा जाये। मृतक संजना भलावी के परिवार को प्रशासन के द्वारा सुरक्षा दिया जाए और छात्र इन्द्रकुमार मेघवाल के हत्यारे छैलसिंह शिक्षक को फासी की सजा देने की मॉग किया है। उन्होंने पीडित के परिवार को 50 लाख की मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिया जाये। बताया गया कि पीडिता बिलकिस बानो के आरोपी जिन्हें न्यायालय द्वारा उम्र कैद की सजा दी गई थी जिसे सरकार के द्वारा माफ करके बरी कर दिया गया है। सामाजिक संगठनों के द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जॉचकर कड़ी कार्यवाही की मॉग किया गया है।
![]()

