चंद घंटों में पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला को हिरासत में लिया, रेकी कर चुराती थी बच्चा, भेस बदलने कर करती बच्चे चोरी,बाकल व जिला अस्पताल से महिला ने चुराए थे दो बच्चे।

0
IMG-20210824-WA0032

राहुल उपाध्याय की रिपोर्ट


कटनी । पुलिस ने दो माताओं से उनके कलेजे के टुकड़े छीनने वाली महिला अपराधी को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। महिला के पास से दोनो चोरी किए गए बच्चे बरामद कर लिए गए है। और नवजातों को उनकी माताओं को सौंपा गया।
जिले के बाकल थाना क्षेत्र में एक नवजात की चोरी के बाद जिला अस्पताल परिसर से एक नवजात चोरी हुआ। मामले में पुलिस की तत्परता से दोनोंबच्चों को चोरी करने वाली महिला को चलती बस से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि सोमवार को बाकल थाना क्षेत्र से एक बच्चा चोरी हुआ था। जिसकी तलाश पुलिस की विशेष टीम कर रही थी। इसी दौरान जिला अस्पताल में भर्ती भट्टा मोहल्ला निवासी गोमती कोल का तीन दिन का नवजात जिला अस्पताल से अज्ञात महिला ने चोरी कर लिया। दोनो घटनाओं में बच्चो को चोरी करने वाली महिला का हुलिया एक समान था। जिस पर बाकल पुलिस व कोतवाली पुलिस की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तलाश शुरू की।

-:सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तेवरी पहुँची चलती बस से एक महिला को उतारा उसके पास दो बच्चे थे। दोनो ही बच्चो को बरामद करने के साथ महिला को पुलिस की टीम बच्चों सहित कटनी लेकर आई। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि महिला से महिला थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी लगी है कि महिला सिहोरा क्षेत्र की रहने वाली है। उसने बाकल से बच्चा चोरी करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचकर शातिर तरीके से दूसरा बच्चा चोरी किया। जिसको उसने लेकर लगभग 3 माह से रैकी की थी।
महिला के पास से बैग मिला है, जिसमें भेष बदलने के कई तरह के कपड़े मिले है। आरोपी महिला से पूछताछ में मामले में अन्य और कोई सामने आता है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!