ऑटो से टकराई कार, 3 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल।

0
IMG-20210725-WA0119

सिंगरौली से दीपचंद साकेत की रिपोर्ट

मौके पर बरगवां थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह दल बल के साथ मौजूद

सिंगरौली : जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां गोरबी मुख्य मार्ग पर आज सुबह 8:30 बजे ऑटो और कार की भिड़ंत में तीन लोगों ने अपनी जान गवा दी पूरी घटना बड़ोखर चौराहे के पास गोलाई की है जहां पर सामने से ऑटो और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं जहां बरगवां थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है वही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और घंटों तक जाम लगा रहा बरगवां थाना प्रभारी ने दल बल के साथ पहुंच कर जाम खुलवाया और आवागमन को चालू कराया

वही मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!