भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर मंडल में कार्यशाला आयोजित।

0
IMG-20210725-WA0197

जयसिंहनगर से राजकुमार यादव की रिपोर्ट

जयसिंहनगर| भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभारी श्री भूपेंद्र मिश्रा जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर की मंडल स्तर की कार्यशाला का आयोजन आज दिनाँक 25 जुलाई 2021 दिन रविवार को जनपद पंचायत जयसिंहनगर के सभागार में सम्पन्न हुई।

उक्त कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर मण्डल के संरक्षक यमुना प्रसाद मिश्रा , जिला कार्यसमिति सदस्य जय श्री कचेर , मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर राम नारायण पाण्डेय , वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र गौतम ने वृत्त रखा।
कार्यशाला के दौरान ही जयसिंहनगर के प्रतिष्ठित नागरिक स्व. मोहन राम सोनी के निधन की सूचना पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ ने मृत आत्मा की शांति हेतु मौन रखा।

मंडल स्तर की कार्यशाला में जयसिंहनगर विधायक जय सिंह मरावी, भाजपा जयसिंहनगर मंडल प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, भाजपा जयसिंहनगर मण्डल संरक्षक यमुना प्रसाद मिश्रा , जिला कार्यसिमित सदस्य जय श्री कचेर , मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर राम नारायण पाण्डेय, मण्डल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष निर्मल द्विवेदी, रावेंद्र शर्मा, राम प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर पयासी , मंडल मंत्री मधु भुजवा, राम भुवन पाण्डेय, युवामोर्चा महामंत्री शेषमणि पाल, मेराज अली , तुलसी कचेर, अंजना तोमर , बेबी सिंह, अनिता कचेर , आरती कचेर,श्री मती राज श्री , बूथ अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी,उमेश गुप्ता ,नन्दलाल यादव, जवाहरलाल अहिरवार, राम लाल खटीक ,देवेंद्र कुमार मिश्रा , राजेश पाण्डेय , किरण यादव , अमिताभ जायसवाल , रामानुज मिश्रा,गोविंद शिवहरे , रामकली बैगा ,राम खेलावन साहू एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!