अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद श्री विद्यासागर शाखा मकरोनिया ने भाग्योदय तीर्थ पहुंचकर लिया मुनिसंघ से मंगल आशीर्वाद।
आशीष जैन की रिपोर्ट / 7354469594
सागर : अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद श्री विद्यासागर शाखा मकरोनिया ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शकुन्तला जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ आशा जैन, त्रिशला संभागीय अधयक्ष ममता जैन के मार्गदर्शन में एवं शाखा अधयक्ष श्रीमती ज्योति सराफ की अध्यक्षता में भाग्योदय तीर्थ परिसर सागर मैं विराजमान आचार्य श्री 108 विद्यासागर महामुनि राज के परम प्रभवक शिष्य मुनि श्री 108 समय सागर महाराज जी ससंघ का गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी महामुनी राजों को श्री विद्यासागर शाखा को अर्घ्य समर्पित करने का एवं भक्ति करने का अवसर प्राप्त हुआ एवं मुनि श्री का आशीर्वाद मिला इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षिका मुकता जैन, प्रांतीय समन्वयक सुनीता अरिहंत प्रांतीय प्रभारी आशा सेठ, आशा अजय,सचिव नीपा दिवाकर, आशा मोदी, मीना एवं शाखा की सभी बहनें आदि
