दुर्घटना होते होते टल गयी जाने क्या हुआ ?

0

चेंबर के कारण दुर्घटना का हर समय रहता है अंदेशा ,जिम्मेदार अब तो दे ध्यान

शिरीष सकलेचा।बड़ावदा

नगर के वार्ड क्रमांक 12 में आज प्रातः एक दुर्घटना होते होते टल गई। वार्ड क्रमांक 12 में गोशाला के समीप गली में नगर परिषद का पानी सप्लाय का एक चेम्बर बना हुआ है। जिस पर लोहे का हल्का ढक्कन ढक रखा है। सुबह एक कार का पहिया चेम्बर पर अड़ा ओर ढक्कन अंदर गिर गया। जिससे कार का भी एक पहिया चेम्बर में उतर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चेम्बर के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। आज भी एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उक्त कार को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। व्यवसायी ईश्वर लाल सेन, प्रवीण जायसवाल आदि ने प्रभारी नपा अधिकारी रमेश चंद कुमावत को जानकारी देते हुए शीघ्र चेम्बर की इस समस्या का स्थाई निराकरण करने की मांग की है। ताकि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घटित ना हो सके।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!