गुटों में बटी कांग्रेस हुई एकजुट, बैलगाड़ी चलाकर किया महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन।
आशीष जैन की रिपोर्ट
बंडा – केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य तेलों बिजली की दरों में लगातार वृद्धि की जा रही है जिससे आम जनता महंगाई से त्रस्त है इसी महंगाई के विरोध में स्थानीय विधायक तरवर सिंह एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में बरा चौराहा बंडा पर दोपहर में बैलगाड़ी पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया। बरा चौराहे पर बैलगाड़ी रैली को संबोधित करते हुए विधायक तरवर सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में दिन दूनी रात चौगुनी महंगाई बढ़ रही है। जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तब 60 रुपए लीटर डीजल था लेकिन अब केंद्र में भाजपा की सरकार है तो ₹110 लीटर डीजल हो गया है जिससे किसान, नौजवान और व्यापारी परेशान है।
गुटों में बटे हुए कांग्रेसी एकजुट दिखे।
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में बंडा में गुटों में बटे हुए कांग्रेसी एकजुट दिखे। पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम सराफ, विधायक तरवर सिंह लोधी के समर्थकों ने अपने अपने नेताओं के लिए जमकर प्रदर्शन किया। बाद में नगर के प्रमुख मार्गो से रैली निकालकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेसियों में दिखा जोश।
नगर के प्रमुख मार्गो से बैलगाड़ी रैली निकाली जा रही थी इस दौरान युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता जमकर जोरदार नारे लगा रहे थे।
