नोहटा ग्राउंड में किया गया फल एवं छायादार पौधों का रोपण।
संवाददाता नोहटा – जितेंद्र राठौर
नोहटा –अंकुर अभियान के तहत इको क्लब के सदस्यों द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोहटा में वृक्षारोपण किया गया, स्कूल प्राचार्य बृजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल है जिसमें, शीशम, अशोक, आम, नारियल, नीम, आदि वृक्षों का रोपण किया गया है, कार्यक्रम के दौरान इको क्लब प्रभारी श्रीमती अनीता जैन, ने वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा धर्म है। अगर वृक्षारोपण के प्रति लोग जागरूक हो जाएं तो शुद्ध ऑक्सीजन के साथ-साथ जल की किल्लत से लोगों को छूटकारा हो सकता है। इस दौरान प्राचार्य श्री बृजेश शर्मा, क्लब प्रभारी अनीता जैन, सोनिया खरे, रत्ना सोनी, सपना जैन, शिक्षक अवधेश पांडे, नरेंद्र सिंह ठाकुर, नेपाल सिंह ठाकुर, धुर्वे सर, दीपक बघेल, गोविंद राय, शिक्षिका, हेमवती, अर्चना, पूजा नेमा, एवं अन्य क्लब के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
