कल बड़ावदा कृषि उपज मंडी में आखिर ऐसा क्या हुआ?जाने
पहले उतारी महाआरती, फिर शुभ मुहूर्त में हुआ नीलाम शुरू
बड़ावदा। शिरीष सकलेचा
दीपावली अवकाश के बाद शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में नीलामी शुभ महूर्त में प्रारंभ हुई। पहले मंगलवीर हनुमान मंदिर पर महाआरती उतार कर नूतन वर्ष के मंगलमय होने की कामना की गई। उसके बाद शुभ मुहूर्त में नीलामी का काम प्रारम्भ हुआ। श्याम ट्रेडर्स ने 3535 रुपये प्रति किविंटल गेंहू व मनोहर एंटरप्राइजेस ने 6161 रुपये प्रति किविंटल भाव मे सोयाबीन ख़रीदा। आवक अच्छी रही। मंडी सचिव आर के जेन ,उप मंडी प्रभारी अजय उपाध्याय, नीलाम प्रभारी कनकमल जेन सहित व्यापारी, हम्माल, तुलावटी आदि मौजूद थे।
उक्त जानकारी मंडी व्यापारी मनोहर तोषनीवाल ने दी।
![]()

