बण्डा के स्टेट बैंक में हो रही ग्राहकों को परेशानी।
बण्डा – भारतीय स्टेट बैंक शाखा बंडा में ग्राहकों को लेनदेन करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शाखा बंडा ने स्टेट बैंक की हेल्पलाइन पर शिकायत कर समस्या का समाधान करने की मांग की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक बण्डा में ग्राहकों से 40,000 से कम राशि का लेन-देन नहीं किया जा रहा था। ग्राहकों से 40000 के कम लेनदेन किओस्क के माध्यम से करने का बोला जा रहा था। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्य आशीष जैन ने बताया कि बैंक प्रबंधन के द्वारा 40 हजार से कम राशि का लेनदेन कियोस्क से करने का बोला जा रहा है। यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्राहक पंचायत आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
