देवसर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे परिजन।

0
IMG-20210530-WA0138

भूमिका भास्कर सिंगरौली
जिला संवाददाता – संजय प्रजापति
?+91 9669186148

सिंगरौली,देवसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में बच्चों के जन्म के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनावाने के लिए परिजन अस्पतालों का लगाते है रोजाना चक्कर,अस्पतालों का चक्कर काटने के बाद भी उन्हें जन्म प्रमाण नही मिलता। गौरतलब है कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए परेशान हो रहे परिजन ,जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला डाटा एंट्री ऑपरेटर जो अपने दायित्वों का निर्वहन ना कर अपने संरक्षणकर्ता अधिकारी से किसी अन्य कर्मचारी को कार्य करने करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है। अब नाही डाटा एंट्री ऑपरेटर का पता है और ना ही दायित्व मिलने वाले कर्मचारी का पता, परिजन दर-दर भटक रहे हैं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जब कभी दफ्तर खुलता भी है तो उन्हें जन्म प्रमाण पत्र बनने वाली वेबसाइट न खुलने व महीने से बंद होने का लोगों को हवाला दे दिया जाता हैं , जब भी अस्पताल में आते हैं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने या लेने के लिए दफ्तरों में ताला लटका रहता है और बनाने वाले अधिकारी दफ्तर से नदारद रहते हैं। जब भी दफ्तर खुलता भी है तो मरीजों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सुविधा शुल्क भी चढ़ाने का जिक्र कर दिया जाता है। परेशान लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इस मामलें की मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी को कोई भी खबर नहीं वो बेखबर हैं। जो परिजनों ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समय अवधि में प्रदान किए जाने व लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर कलेक्टर महोदय एवं जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!