बंडा में मध्यस्थता केंद्र का ऑनलाइन ई लोकार्पण संपन्न, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पी सिंह बोले क्षेत्र की जनता को होगा फायदा

0
banda 01

टीकाराम साहू बंडा- तहसील न्यायालय परिसर बंडा में शनिवार को मध्यस्थता केंद्र मीडियन सेंटर तहसील न्यायालय परिसर जिला सागर के नवनिर्मित भवन का न्यायमूर्ति अजय कुमार मित्तल मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं मुख्य संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायमूर्ति संजय यादव प्रशासनिक न्यायाधिपति उच्च न्यायालय जबलपुर एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य प्राधिकरण की गरिमा उपस्थिति एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह के मार्ग दर्शन एवं सानिध्य में ऑनलाइन ई लोकार्पण संपन्न किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम सफल आयोजन किया गया था उक्त मध्यस्थता केंद्र में पक्षकारों के मध्य होने वाले विवादों का माध्यस्थ न्यायाधीश के माध्यम से सुलह के के माध्यम से मामले का निराकरण किया जावेगा उक्त केंद्र में एक हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है जिसमें पक्षकारों को निशुल्क विधिक सहायता एवं योजनाओं के अंतर्गत आने वाले पक्षकारों को निशुल्क विधिक सहायता जिसमें समस्त न्यायालयीन खर्च प्रदान किए जाएंगे तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा समय-समय पर विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन भी समय-समय पर किए जा रहे हैं मध्यस्थता केंद्र की स्थापना से तहसील बंडा की समस्त जनता को फायदा होगा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह के द्वारा उक्त आयोजन के मौके पर नगर वासियों को संबोधित करते हुए विधिक सहायता के माध्यम से पक्षकारों को दी जाने वाली सुविधाएं की जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर श्रीमती विधि सक्सेना अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति उमाशंकर अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश हेमंत सविता एवं न्यायाधीश श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव के द्वारा आयोजन को सफल बनाए जाने में उपस्थित सभी अतिथि गण का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में एसडीएम एसडीओपी नायब तहसीलदार नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष श्याम किशोर नामदेव ,महेश तिवारी, जय नारायण तिवारी, ऋषि दुबे, बबलू भाईजान ,टीनू आशीष अग्निहोत्री, नीरज मिश्रा, धरमेन्द्र पाण्डे सहित समस्त पत्रकारबंधु मौजूद थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!