गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में राजपाल यादव बनें प्रदेश उपाध्यक्ष।
भूमिका भास्कर संवाददाता बनखेड़ी
बनखेड़ी विगत दिनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश संगठन की बैठक जबलपुर राझी क्षेत्र के सामुदायिक भवन बैठक संपन्न हुई थी उसी समय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के किसान मोर्चा प्रकोष्ठों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें बनखेडी से राजपाल यादव एवं नन्हेलाल रोहर को सम्मानित किया गया था गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश संगठन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर जी मरकाम राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष तिरू दरबूसिंह उईके पूर्व विधायक परसवाड़ा एवं तिरू अमान सिंह पोर्ते प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की सहमति से किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शाक्तिसिंह सिसोदिया ने राजपाल यादव निवासी बाचावानी तहसील बनखेडी जिला होशंगाबाद को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया है इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश सचिव राजेश कुमार उइके गोगपा महामंत्री प्रदेश संगठन महामंत्री जयसिंह उईके महासभा जिला अध्यक्ष हेमराज उईके मछेराकला राजसिंह इवने पिपरिया पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत कुमार काकोडिया कैलाश परतें भगवान सिंह धुर्वे मछेराकला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हेलाल रोहर ने उज्जवल भविष्य की कामना की है रिपोर्टर राजपाल यादव बनखेडी जिला होशंगाबाद
