भाजपा शासनकाल में बिजली उपभोक्ताओं के साथ की जा रही लूट : विधायक तरवर सिंह

0
IMG-20210805-WA0146

आशीष जैन की रिपोर्ट


बंडा :  मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में आम उपभोक्ताओं के साथ की जा रही बिजली की लूट के संबंध में स्थानीय विधायक तरवर सिंह लोधी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम नगर निरीक्षक मानस द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बिजली उपभोक्ताओं के साथ लूट की जा रही है और लोगों को हजारों रुपए के बिल थमाये जा रहे हैं । कांग्रेस कमलनाथ सरकार में जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल ₹100 आते थे,अब भाजपा के शासनकाल में उन उपभोक्ताओं के बिजली बिल हजारों रुपए आ रहे हैं । ज्ञापन में लेख है कि कोरोना महामारी के दौरान गरीब उपभोक्ताओं को बिल माफ करने का आश्वासन दिया गया लेकिन उपभोक्ताओं से वसूली कर परेशान किया जा रहा है।ज्ञापन में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल महोदय से जनहित में राज्य सरकार को आदेशित करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक छापरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सराफ , रणवीर सिंह डीलाखेड़ी , मनोहरलाल आठिया, अमित यादव ,अभिषेक पाठक, अशोक पापेट, श्रीकांत सराफ, गौरव जैन, पीएस ठाकुर, गिरीश विश्वकर्मा, अंकित सिंह, जयराम यादव,साहिल खटीक, रामकृष्ण सिंह, भूपेंद्र सिंह राजपूत, ब्रजेश सिंह झागरी,साहिल खटीक आदि मौजूद थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!