एसडीएम रोशनी तहसीलदार वंदना द्वारा ढाबो का किया आकस्मिक निरीक्षण
मन्दसौर न्यूज़ संवाददाता राकेश प्रजापत
सूचना मिलते ही घरेलू गैस टंकियों का उपयोग करने वाले अन्य होटल व्यवसायियों ने आनन फानन में बदली टंकिया
जिला कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के आदेशानुसार धारा 144(2) भारतीय दंड सहिता के पालन में आज मल्हारगढ़ एसडीएम रोशनी पाटीदार व तहसीलदार वन्दना हरित आकस्मिक रूप से होटलो पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मल्हारगढ़ एसडीओपी टी सी पंवार, मल्हारगढ़ थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र सिंह राठौड़, खाद्य अधिकारी जामोद, नापतोल निरीक्षक भरत भूषण सहित विभागों द्वारा एक साथ अचानक होटलों पर निरीक्षण साथ थे। जिसमें पुलिस विभाग, नापतोल विभाग, खाद्य सुरक्षा एवम खाद्य आपूर्ति विभाग, विद्युत विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए महू नीमच रोड़ पर स्थित होटल मीनाक्षी, होटल कलश, होटल वासुदेव, भोजनालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मीनाक्षी होटल से 8, LPG सिलिंडर जब्त किए गए। नापतोल विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तोल काटा मशीन जब्त की गई। एवम खाद्य विभाग द्वारा भोजन के सैंपल लिए गए। कलश होटल पर भवन अनुज्ञा के विपरीत भवन निर्माण किया गया। वासुदेव भोजनालय में 2 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए। एसडीएम रोशनी पाटीदार ने होटल व्यवसायियों को हिदायत दी गई कि गैर जिम्मेदाराना तरीके से कार्य न करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी जो कि निरंतर जारी रहेगी।
