ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धुंधड़का ने मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाठ।
रिपोर्टर :— भुमिका भास्कर मंदसौर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी
9669610258
गांधी जी द्वारा दिए गए अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे से अंग्रेजों को 15 अगस्त 1947 को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा – गोयल
लोकेशन :— दलौदा
दलौदा -ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धुंधड़का ने आज 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगाठ के अवसर पर धुंधड़का हाट मैदान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर गोयल ने सबोधित करते हुए कहा कि, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश मे लगातार अंग्रेजी हुकूमत का अत्याचार बढ़ता जा रहा था,ओर क्रांतिकारियों के खिलाफ दमन कारी षड्यंत्र रचे जा रहे थे,इस दौरान काकोरी कांड,जलिया वाला बाग हत्याकांड,ओर ऐसे ओर कई तरीकों से आजादी के आंदोलन को कुचलने के प्रयास अंग्रेजी हुकूमत द्वारा किया जा रहा था,तभी स्वंत्रता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 अगस्त 1942 को एक नारा दिया था ” अंग्रेजो भारत छोड़ो ” देखते ही देखते ये नारा जन आन्दोलन बन गया,पूरे देश मे क्रांति की लो जल उठी और पूरे देश से आवाज आई अंग्रेजो भारत छोड़ो ,,,अब ब्रिटीश साम्राज्य को भी एहसास हो गया था कि अब भारत मे ओर राज करना सम्भव नही हैं,परिणामस्वरूप 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजो को भारत के आजादी की घोषणा करना पड़ी,,,ओर हम आज आजाद देश मे खुली सांस ले रहे हैं,,,,,कार्यक्रम को महामंत्री हरिप्रसाद माली,लक्ष्मणसिंह जमुनिया मीणा,डॉ अनिल जैन अफ़जलपुर,रविन्द्र भटेवरा,डॉ अशोक मकवाना,अजीज लाला पठान,भारतलाल मालवीय,मनोहर कुमावत बाबरेचा, आदि ने संबोधित किया,इस अवसर पर,,महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सीता रायकवार ,शिवनारायण माली,सलीम मंसुरी लामगिरी,धीरज धाकड़,मंगल धाकड़ महेश मोर्य,नागेश्वर पाटीदार,जीवन धनगर लसुडावन,संजय शर्मा बिलात्री, नीलेश बैरागी,गोपाल शर्मा,राधेश्याम,बगदीराम प्रजापत,कारूलाल नागर,अनिल बामनिया,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र भटेवरा ने किया एव आभार ब्लॉक कांग्रेस सगठन मंत्री भारतलाल मालवीय ने माना।
