पशुपतिनाथ मंदिर पर निकली शाही पालकी उमड़ा भक्तों का सैलाब।
रिपोर्टर :- भुमिका भास्कर मंदसौर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी
9669610258
लोकेशन :- मंदसौर
आज सावन के तीसरे सोमवार को शयन कालीन आरती युवा मंडल द्वारा भगवान श्री पशुपतिनाथ जी की शाही पालकी निकाली गई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस साल भी पालकी शहर में नहीं पहुंची। सुबह अभिषेक व पूजन अर्चन के बाद भगवान पशुपतिनाथ जी की प्रतिमा को शाही पालकी में विराजित किया गया और फिर पालकी मंदिर परिसर में ही भ्रमण पर निकली। सावन सोमवार होने से आज मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ लगी रही अनुमान के अनुसार सुबह से शाम तक करीब 40हजार से अधिक भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ लिए। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे।
