सागर जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री वायकर निलंबित।

0
IMG_20200625_161015

आशीष जैन की रिपोर्ट

सागर 16 अगस्त 2021 : कमिश्नर श्री मुकेश कुमार शुक्ला ने सागर के जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री राजेन्द्र वायकर को पदीय कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता, लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं कर्तव्यविमुखता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कमिश्नर श्री शुक्ला ने उक्त कार्रवाई मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के तहत की है।
निलंबन अवधि में श्री वायकर का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय जिला, पन्ना नियत किया गया है। श्री वायकर को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सागर कलेक्टर द्वारा इस संबंध में कमिष्नर को प्रस्ताव भेजा गया था।
उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत जिले के सभी विभागों में सर्वाधिक लंबित षिकायतें खाद्य विभाग की है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री वायकर द्वारा इनके निराकरण में कोई रूचि नहीं ली गई।                                        

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!