पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाई में आबकारी ने भी गाँधी ग्राम से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।
सचिन कुमार मिश्रा ,पन्ना
गाँधी ग्राम में संयुक्त कार्यवाई करते हुए आबकारी विभाग ने भी 5 अरोपियों से लगभग 74 लीटर हाथभट्टी महुये की कच्ची शराब जप्त की । आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि गांधीग्राम से श्रीमती चासनी पारधी पति विजय सिंह पारधी, उम्र 43 वर्ष, श्रीमती किलकिल पारधी पति चांसलर पारधी उम्र 42 वर्ष , हीराबाई उर्फ शीला बाई पारधी पति तूफान सिंह पारधी उम्र 61 वर्ष , बड्डा पारधी पिता जीतू पारधी उम्र 19 वर्ष और राजभटा पारधी पिता सोबेलाल पारधी, उम्र 20 वर्ष निवासी गांधीग्राम से कुल 72 लीटर हाथभट्टी महुये की शराब जब्त कर उन पर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) का प्रकरण कायम किया । शराब के जहरीली होने की संभावना को देखते हुए रासायनिक परीक्षण हेतु शराब के सैंपल सागर स्थित एफएसएल प्रयोगशाला भेजने के लिए बनाए गए । इस कार्यवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय, आरक्षक देवधऱ शर्मा, रवि मिश्रा, सोनू कोरकू, सुशील तिवारी और तिलक बर्मन के साथ पुलिस स्टाफ शामिल रहा ।
