पन्ना बस एसोसिएशन द्वारा मिठाइयाँ,केक व मास्क वितरित कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
सचिन कुमार मिश्रा, पन्ना
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पन्ना बस स्टैंड बस एसोसिएशन के द्वारा बस स्टैंड में आने जाने वाले राहगीरों एवं बस एसोसिएशन स्टाफ सदस्यों को मिठाइयाँ,केक व मास्क वितरण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। साथ ही लोगो से अपील की गयी की शासन तथा प्रशासन द्वारा जारी की गयी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। मास्क अवश्य लगाये। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से प्राइवेट मोटर कर्मचारी कल्याण युवक मंडल बस स्टैंड पन्ना के संरक्षक श्रीकांत दीक्षित, अध्यक्ष शेख हुसैन, उपाध्यक्ष अब्दुल अयूब,कोषाध्यक्ष अजय परमार,नंदी लाल बर्मन(परिवहन विभाग,बस यूनियन स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे जिसमें मुख्यतः हरीश सेठ ,बल्लू ,बड़े रिया,चंद्र भूषण त्रिपाठी,पिंटू भाई , बाबू ,सीनू, मोहम्मद फ़ैज़, मोहम्मद फैयाज,अमित सेन, अज्जू,हारून, काजू, मोहम्मद फईम, रिंकू ,मुबीन आदि के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
