पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है सड़क, कभी भी बन सकती है बड़ी दुर्घटना का सबब।

0
IMG-20210820-WA0087

Sachin Kumar mishra Panna


पन्ना : नगर की निकतवर्तीय ग्राम पंचायत पुराना पन्ना का मामला। बड़ी देवी मंदिर से CWSN विकलांग छात्रावास की ओर जाने वाला मार्ग जो की लगभग 20 से 22 वर्षों पूर्व निर्मित हुआ था। वर्तमान समय में काफी बुरी तरह सर जर्जर हो चुका है।गौरतलब है कि बड़ी देवी मंदिर से होकर CWSN विकलांग छात्रावास की ओर जाने वाली उक्त सड़क के मध्य पाँच शासकीय छात्रावास एवं एक शासकीय माध्यमिक पाठशाला के साथ आँगनवाड़ी केंद्र स्थापित हैं। स्थानीय मूल निवासियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार जर्जर हो चुकी सड़क में राहगीर एवं मूल निवासी आये दिन छोटे-छोटे हादसों का शिकार होकर चोटिल होते रहते हैं। उक्त सड़क का उपयोग शासकीय छात्रावासों,शासकीय माध्यमिक पाठशाला, शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कब्रिस्तान एवं शान्तिधाम तक जाने के लिए आवागमन हेतु किया जाता है। यदि जल्द ही इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह सड़क किसी बड़ी दुर्घटना का सबब भी बन सकती है। भूतपूर्व जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के द्वारा अपने छात्रावास एवं साप्ताहिक बाज़ार भूमि चयन हेतु भ्रमण के दौरान इस सड़क का निरीक्षण भी किया जा चुका है। परंतु विडम्बना इस बात की है की उक्त विषय की जानकारी होने के बावजूद भी अभी तक शासन तथा प्रशासन द्वारा जीर्णोद्धार या नव निर्माण हेतु किसी भी प्रकार की कोई पहल नहीं की गयी है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!