आग लगने पर कुआं खोद रहे अधिकारी : विधायक तरवर सिंह।

0
IMG-20220411-WA0258

 
आशीष जैन बंडा  / 7354469594 – पुरानी कहावत है की आग लगने पर कुआं खोदने लगते हैं कुछ इसी तरह की परिपाटी बंडा क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों ने बना रखी है।  वर्तमान समय में इस भीषण गर्मी में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती एवं पेयजल सप्लाई में की जा रही लापरवाही से आमजन काफी परेशान है लेकिन लोगों की तकलीफ सुनने एवं  जानने की जरूरत किसी भी अधिकारी ने नहीं समझी है उपरोक्त उद्गार बंडा विधायक तरवर सिंह (बंटू भैया) ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में चल रही अघोषित विद्युत कटौती एवं पेयजल समस्या को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते समय व्यक्त किए।  विधायक श्री लोधी ने कहा की नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बगैर सूचना के मनमर्जी के आधार पर विद्युत विभाग द्वारा विद्युत कटौती कर दी जाती है।  वर्तमान में नगर व ग्रामीण क्षेत्र मे कुआ बावड़ी सूख चुके हैं ऐसे समय ट्यूबवेल के माध्यम से बमुश्किल लोगों को पेयजल उपलब्ध हो पा रहा है लेकिन विद्युत कटौती होने से ट्यूबवेल न चल पाने के कारण भीषण पेयजल संकट गर्मी के प्रारंभ होते ही गहरा गया है आने वाले समय में क्या हाल होगा यह सोच कर रुह कंप जाती है।  शासन प्रशासन को चाहिए की बंडा विधानसभा क्षेत्र में नगर व क्षेत्र वासियों को सहजता से पानी एवं बिजली मिल सके इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जावे अन्यथा आगामी समय में मजबूर होकर चार दिवस उपरांत आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।  इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह छापरी,कुंजन सिंह पजनारी, डी.पी.मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि श्रीकांत सराफ, भूपेन्द्र सिंह सिंगदौनी, भूपेन्द्र सिंह राजपूत एड.,दिनेश रावत,रामकृष्ण सिंह,लोकमन यादव शाहगढ़, युवा अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा सुरेन्द्र सिंह सिंग्रावन,जितेन्द्र सिंह पटौआ, संतोष मिश्रा पटौवा, ईश्वरी प्रसाद शुक्ला, कल्याण सिंह गूगरा, अनुज रावत कांटी, नितिन वाजपेयी, नीलेश सिंह मझगवां, दीनू घुरैया, नीलेश सिंह बहरोल, संदीप सिंह खटौरा, लक्ष्मण सिंह बरा,अशोक साहू, बलराम नामदेव, जयराम यादव, संतोष यादव,, हरिसिंह  ,महेन्द्र सिंह मामदा, समस्त कांग्रेस व किसान जन उपस्थित रहे। 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!