जन अभियान परिषद ने कृषि को लाभकारी धंधा बनाने हेतु रणनीति बनाई।
बण्डा – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था भूमिका ग्रामोदय समिति बण्डा के द्वारा सेक्टर क्रमांक 01बण्डा के अंतर्गत प्रस्फुटन समितियों की माह नवंबर की सेक्टर स्तरीय प्रथम पाक्षिक बैठक का आयोजन वार्ड क्रमांक 08 में किया गया । सेक्टर अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामो में कृषि को लाभकारी धंधा बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई। बैठक में ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत उषा ऐप डाउनलोड कराया गया । सभी प्रस्फुटन समितियों की एमआईएस में डीएसआर बनने की जानकारी दी गई और सभी समितियों को डीएसआर भरने के लिए प्रेरित किया गया। नवांकुर संस्था अध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि बंडा सेक्टर के अंतर्गत आने वाले 15 ग्रामों में कृषि को लाभकारी धंधा बनाया जाना है। इसके अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती ,जैविक खाद हेतु प्रेरित किया जाना है। सेक्टर अंतर्गत कृषि उत्पादक सहकारी समितियां का भी गठन किया जाएगा। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय शर्मा, नवांकुर संस्था अध्यक्ष आशीष जैन ,काशीराम यादव , रामभरोसे चढ़ार, सूरज यादव, महादेव यादव सहित प्रस्फुटन समितियों के सदस्य मौजूद थे।
