4 मई को विश्व बैंक एवं भारत सरकार की संयुक्त टीम द्वारा सागर जिले का भ्रमण।

0
IMG-20220501-WA0312


आशीष जैन सागर – विश्व बैंक एवं भारत सरकार की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 4 मई 2022 को अटल भूजल योजना अंतर्गत किए गए कार्यों ,योजना अंतर्गत निर्मित वाटर सिक्योरिटी प्लान(डब्लू एस पी) में जन सहभागिता/ प्रस्तावित इंटरवेंशन का सत्यापन योजना अंतर्गत चयनित विकासखंड सागर के ग्राम पंचायत रंगोली पटकुइ एवं समनापुर में भ्रमण किया जाना प्रस्तावित है। भ्रमण पश्चात दोपहर 3:00 से टीम द्वारा कलेक्टर महोदय एवं अध्यक्ष डीपीएमयू की अध्यक्षता में लाइन डिपार्टमेंट के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित की जानी प्रस्तावित है। उक्त संबंध में आज अटल भूजल योजना स्टेट प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट (एस पी एम यू)भोपाल से श्री पवन जैन एमआईएस एक्सपर्ट, कुंवर वकार नसीम सोशल एक्सपर्ट, सोहन पाटिल एनवायरमेंटल एक्सपर्ट तथा डीपीएमयू से हाइड्रोलॉजिस्ट रविंद्र सिंह रैना जिला क्रियान्वयन इकाई (डी आई पी)जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक के के मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत रंगोली, समनापुर एवं पटकुई का भ्रमण किया गया । इस दौरान जल एवं स्वच्छता समितियों के सदस्यों तथा ग्राम वासियों से अटल भूजल योजना के संबंध में चर्चा की एवं 4 मई को प्रस्तावित विश्व बैंक की टीम के भ्रमण के संबंध में जानकारी दी गई तथा संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव से कार्यक्रम के संबंध में चर्चा भी की गई।
ज्ञात हो अटल भूजल योजना समुदाय आधारित प्रबंधन कार्यक्रम है ,जिसके अंतर्गत प्राथमिक एवं द्वितीयक सर्वेक्षण कार्य के बाद ग्राम की जनसंख्या पशुधन और कृषि हेतु पानी की मांग और ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के अंतर को दृष्टिगत रखते हुए मांग और आपूर्ति प्रबंधन करते हुए जल सुरक्षा योजना(डब्लूएसपी) का निर्माण ग्राम जल स्वच्छता तदर्थ समिति एवं ग्राम वासियों के सहयोग से किया जाता है। जल सुरक्षा योजना अंतर्गत लिये गयें कार्यो का क्रियान्वयन केन्द्र और प्रदेश कि संचालित योजनाओं के कन्वर्जेंस से किया जाना है । इन योजनाओं में कृषि विभाग उद्यानिकी एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जल संरक्षण से संबंधित योजनाएं प्रमुख हैं ।कार्यक्रम में जन अभियान परिषद को डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन पार्टनर के रूप में चयनित किया गया है

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!