एन.पी.एस. ने कर दिया विवश, चलो मनाएं काला दिवस।

0
IMG_20200625_161015

प्रवीण पाठक देवरी कलां। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, जिला शाखा सागर के जिला अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में खंड इकाई देवरी में नवीन पेंशन व्यवस्था के विरोध में कर्मचारी, अधिकारीयों ने अपने मुख्यालयों पर काली पट्टी बांधकर 1 दिसंबर 2020 को काले दिवस के रुप में मनाया। प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी ने कहा सरकार को एनपीएस व्यवस्था को अतिशीघ्र बंद कर देना चाहिए, क्योंकि यह कर्मचारी के भविष्य के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं दुखमय है और पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू कर देना चाहिए जिससे कर्मचारी का बुढ़ापा सुख शांति कट सके। कुलदीप डिम्हा ने कहा अगर पुरानी पेंशन नहीं रहेगी तो, सेवानिवृत्ति के पश्चात की स्थिति अत्यंत दयनीय रहेगी। निवेदन है सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था हेतु अपना समर्थन प्रदान करें और कर्मचारियों के भविष्य की लाठी पुरानी पेंशन को पुनः बहाल करें।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!