उज्जैन : रक्षा बंधन पर बंधेगी बड़े गणेश जी को राखी।

0
IMG-20200801-WA0115

विशाल जैन उज्जैन :रक्षाबंधन पर बड़े गणेश को बंधेगी राफेल की फोटो लगी 51 फीट की राखी, सोने-चांदी की राखी भी बहनों ने भेजी। पुजारी आनंद शंकर व्यास के अनुसार, इस बार राष्ट्र रक्षा राफेल और राखी को लेकर गा इस राखी काे तैयार किया गया
इंदौर, भोपाल, पुणे, मुंबई समेत देशभर से बहनों ने भगवान गजानन के लिए राखियां भेजी, कुछ में सोने की गिन्नी भी लगी। रक्षाबंधन पर्व पर उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में 51 फीट की राखी बांधी जाएगी। गजानन को बंधने वाली यह राखी इसलिए खास है क्योंकि इसमें राफेल की फोटो लगी है। इस बार राष्ट्र रक्षा राफेल और राखी को लेकर त्योहार को मनाया जा रहा है। इसके अलावा दुनियाभर से बहनों ने भगवान गजानन को राखी पोस्ट की है। विश्व प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में रक्षाबंधन पर 51 फीट की बड़ी राफेल राखी भगवान गणेश को बांधी जाएगी। बड़े गणेश मंदिर के पुजारी आनंद शंकर व्यास के अनुसार इस बार राष्ट्र रक्षा राफेल और राखी को लेकर इसे तैयार किया गया है, इसमें राफेल का फोटो लगी राखी भगवान गणेश की प्रतिमा को बांधी जाएगी। इसके साथ हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर से भगवान गणेश के लिए राखी आई है।

इंदौर, भोपाल, पुणे, मुंबई सहित देशभर से राखियां भगवान गणेश के लिए उनकी बहनों ने भेजी है। इसके पीछे मान्यता यही बताई गई है कि भगवान गणेश को कई महिलाएं अपने भाई की तरह मानती हैं और इसी को लेकर रक्षाबंधन पर हर साल राखी बड़े गणेश मंदिर के लिए भेजी जाती है। इसमें कुछ राखी चांदी से निर्मित हैं तो कुछ पर सोने की गिन्नी लगी हैं।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!