गेहूं खरीदी केंद्र पर हो रही थी अधिक तुलाई , तहसीलदार ने मारा छापा।
बनखेड़ी से नफीस खान की रिपोर्ट
बनखेड़ी। विकास खंड बनखेडी के ईसरपुर सोसाईटी समिति अंतर्गत ग्राम कुर्सढ़ाना गेंहू खरीदी केंद्र पर 50 किलो को कट्टी में 3 से 4 किलो गेहूं अधिक तौले जाने पर उक्त केंद्र पर मौजूद किसानों ने गेहूं की अधिक मात्रा की हेरा फेरी किये जाने का विरोध कर है का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई साथ ही उपयुक्त केंद्र की शिकायत बनखेड़ी तहसीलदार को भी किसानों द्वारा की गई जिस संबंध में बनखेड़ी तहसीलदार अपने अमले के साथ कुर्सी ढाना केंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया गया इस दौरान तहसीलदार राजीव कहार द्वारा गेहूं से भरी रखी कटिया को पुनः तुलवाया गया जिसमें 50 किलो की भर्ती की जगह 3 से 4 किलो अधिक मात्रा में गेहूं भरा पाया गया तहसीलदार द्वारा बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर स्थिति का जायजा लिया गया जहां पर 30 कटटिया को तुलवाया गया तो करीब 25 कटटियो 53 से 54 किलो अधिक गेहूं कटटिया में में रखा पाया गया जिस का पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम महोदय के लिए भेजा गया।
