शिकायत के बाद सर्रा रेत खदान का हुआ निरीक्षण, पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारी रहे मौजूद।

0
IMG-20210604-WA0010

नवनीत परसाई पिपरिया –

सर्रा रेत खदान का देर रात संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद जिले में पिपरिया तहसील के अंतर्गत RKTC सर्रा खदान पर अंधेरी रात में फ्लाइंग स्कार्ट सहित प्रशासनिक अमले ने सर्रा खदान पर धावा बोला ,लेकिन मौका स्थल पर किसी भी तरह की अबैध गतिविधिया नही पाई गई जिससे प्रसासनिक अमला खाली हाथ लोट आया।

अब सवाल उठता है कि क्या स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों के दवाब में झूठी जानकारियों पर सरकार का पेट्रोल जला रहा है।

नगर में इस बात की चर्चा जरूर है कि प्रशासन रात रात भर जाग अपने कर्तब्य को निभा रहे है। वैसे आये दिनों सोसल मीडिया पर पिपरिया के प्रशासनिक अधिकारी अपनी कुशल कार्यशैली के कारण चर्चित बने रहते है जिससे अपराधियो में प्रशासन का भय बना रहता है जो लोकतंत्र के लिए भी जरूरी है।

इस संबंध में पिपरिया तहसीलदार राजेश बोरासी ने बताया कि विगत रात्रि पुलिस , राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा सर्रा रेत खदान का निरीक्षण किया गया जहां पर कोई भी अवैध गतिविधि नहीं पाई गई।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!