पुलिस और आबकारी विभाग केठेकेदारों की आपसी सांठगांठ से शराब का अवैध धंधा जोरों पर,नशाखोरी से ग्रामीण परेशान।

0
BUSINESS_MARKETING_IMG

मनोज जैन की रिपोर्ट

बड़ामलहरा। बकस्वाहा वि.खं. स्थित बाजना क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब का धंधा चल रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग ठेकेदारों की आपसी सांठगांठ से यह अवैध धंधा जोरों पर है। नशाखोरी से ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पडता है। ग्राम पंचायत निमानी, मझौरा, बाजना, कंजरा, ढिमरवां व भुजपुरा अंतर्गत 2 दर्ज से अधिक गांव मौजूद हैं। 15 हजार से अधिक आबादी बाले क्षेत्र में सुरा शौकीनों को देशी और विदेशी शराब आसानी से मिल रही है हालांकि, ग्राम बाजना में आबकारी विभाग ने देशी शराब बेचनें लायसेंस जारी किया है। गांव में अबैध शराब की विक्री रोकनें ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार प्रयास किए प्रयास किए गए परंतु प्रशासन के असहयोगात्मक रवैया से सफल नहीं हुए। गांव में दिन प्रति दिन बढ रही नशाखोरी से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी व्यापत है ग्रामीण बताते है कि, लायसेंसी ठेकेदारों द्वारा रोजाना गांव गांव शराब की खेप पहुंचाई जाती है। शौकीनों को गांव में ही सहजता से शराब मिलनें से युवा पीढी को भी लत लग रही है। ग्रामीण कहते है कि, प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान दें जिससे की गांव में इस समाजिक बुराई पर अंकुश लग सके। ग्राम पंचायत निमानी को ही लें तो यहाँ 3 हजार से अधिक आवादी है और पंचायत अंतर्गत गोरानांद, पडरसिला, खैराखुर्द, मलार, बरानांद और शोभा गांव आते है। इनमें अकेले पंचायत मुख्यालय निमानी में ही देखें तो यहाँ 6 से 7 स्थानों पर अबैध शराब बेची जा रही है। इसके अलावा लायसेसी ठेकेदारों के सहयोग से अन्य गांवों में भी बिकवाई जा रही है। बताते है कि, क्षेत्र में आदिवासी परिवारों की संख्या काफी अधिक है इनकी कमाई का बडा हिस्सा नशा खोरी में ही खर्च हो जाता है जिससे कई परिवार परेशान हैं। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कंजरा स्थित ग्राम छायन, चौपरा, पंछी, पौडी को छोड दे तो, पिपरियाकला, नयाखेरा व कंजरा में भी खुलेआम अबैध शराब का धंधा चल रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी यहाँ नशाखोरी धंधा बंद नहीं हुआ। ग्रामीणों ने 5 वर्ष पूर्व विरोध के नारे लगाए, शराब के गोरखधंधा पर 5 हजार रुपये अर्थदंड निश्चित भी किया नतीजन 4 वर्ष तक गांव में शराब नहीं बिकी बाद में आबकारी ठेकेदार व पुलिस के गंठजोड से यह धंधा पुन: फलनें फूलनें लगा है। ग्रामीण बताते है कि, ग्राम पिपरियाकलां में बिजावर वि.खं. स्थित शाहगढ के ठेकेदारों द्वारा अबैध शराब पहुंचाई जाती है। ग्राम पंचायत बाजना में देशी शराब की लायसेंसी दुकान है। बताते है कि, बाजना – भुजपुरा मार्ग पर स्थित ढावों पर आसानी से देशी व विदेशी शराब मिल रही है हालाकि, पुलिस विभाग द्वारा समय समय पर अबैध शराब के विरुद्ध अभियान छेडकर कार्रवाई की जाती है। पकडे गये लोगों में अधिकांशत: ठेकेदारों के कर्मचारी या गांव में महुआ की कच्ची शराब बनाने बाले लोग होते हैं। इसके अलावा रमपुरा, ढिमरवां, कचारी, भुजपुरा, हतना, मुडार, बसंतपुरा, बनपुरा, रानीताल में अबैध शराब की बिक्री जोरों पर है।

सुरा शौकीनों को ठग रहे ठेकेदार

आबकारी विभाग ने ग्राम पंचायत बाजना में शराब बेचनें के लिए लायसेंस जारी किया है। विभागीय नियमानुसार ठेकेदार एक निश्चित दायरे में आबकारी विभाग के नियमों का पालन कर शराब विक्रय कर सकता है। नाम उजागर न करनें की शर्त पर एक ग्राहक ने बताया कि, लायसेंसी दुकान के जरिऐ आसपास के इलाके में शराब सप्लाई कराई जा रही है। इसके साथ साथ निर्धारित मूल्य से अधिक पर शराब बेंचकर हम सुरा शौकीनों की जेब काटी जा रही है। बताते है कि, देशी शराब 110 रुपये व देशी लाल मसाला शराब 130 रुपये पाव मिल रहा है।

ठेकेदार के गुर्गों को खदेडा फिर नहीं बिकी शराब

  बकस्वाहा बि.खं. स्थित ग्राम पंचायत मझौरा में दरदौनिया, सगोरिया,पल्दा व ठकुरपुरा को मिलाकर इन 5 गांव की आबादी 15 सौ के करीब है। इन गांव में पिछले 6 वर्ष से शराब की बिक्री बंद है। बताते है कि, सरपंच मल्लोबाई अहिरवार के चुनाव जीतनें के बाद उन्होनें पंचायत का वातावरण सुधारनें के लिए सर्वप्रथम नशाखोरी रोकनें के लिए गांव में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया साथ ही साथ अबैध कारोबारियों को भी सचेत किया। बताते है कि, अबैध शराब बंदी के दौरान ठेकेदारों के कर्चमारियों ने गांव में शराब रखनें का प्रयास किया परंतु ग्रामीणों ने एकजुट होकर उन्हें गांव से खदेड दिया इसके बाद वह गांव में घुसनें की हिम्मत नहीं जुटा सके।

“अबैध शराब बिक्री मामले की विभाग को लिखित शिकायत दें तथा सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराये। शराब के अबैध कारोवारियों पर कार्रवाई की जाऐगी। लायसेंसी दुकानदार अगर निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेच रहा है तो यह नियम विरुद्ध है। विभाग द्वारा देशी शराब 85 रुपये व देशी लाल मसाला शराब 115 रुपये प्रति पाव मूल्य निर्धारित किया है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाऐगी।

जीतेंद्र शर्मा, सर्किल अधिकारी आबकारी विभाग बकस्वाहा।

“अबैध शराब मामले में पुलिस समय समय पर अभियान चलाकर आरोपियों की धर पकड करती है इसके अलावा सूचना के आधार पर भी छापामारी की जाती है। लायसेंसी ठेकेदार एक निश्चित दुकान से शराब विक्रय कर सकता है अगर वह परिवहन कर सप्लाई कर रहा तो यह गलत है। इस मामले में कडी निगरानी की जाऐगी पकडे जाने पर कार्रवाई भी होगी।“

टीकाराम कुर्मी, थाना प्रभारी बाजना

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!