प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत अन्न उत्सव मनाया गया।
राकेश चौहान की रिपोर्ट
संजीत–ग्राम की प्राथमिक साख सहकारी संस्था में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत अन्नउत्सव कार्यक्रम मनाया गया साथ ही संस्था संजीत की 9 उपभोक्ता दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद प्रधान श्रीमती निर्मला शरद जैन द्वारा सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद कन्या पूजन किया गया तत्पश्चात शासन की योजनाओं के बारे में द्वारा बताया गया एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का वाचन किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन टेलीविजन के माध्यम से जनता के बीच हुआ। साथ ही उपस्थित सभी पात्र हितग्राहियों को मुफ्त राशन 5 किलो प्रति माह प्रति व्यक्ति के हिसाब से बैग में वितरित किए गए, यह राशन अप्रेल से नवंबर तक पात्र हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा. इस अवसर पर नोडल अधिकारी एल एन शर्मा, पटवारी विमल परिहार, सचिव मुकेश जैन, नीलू कोठारी,धन्ना लाल माली, शिव लाल मौर्य, किशन लालजी सोनी,बाबूलाल ट्रेलर, एवं ग्रामवासी।। उपस्थित थे
