स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख जन नायक थे बिरसा मुंडा।

भूमिका भास्कर न्यूज सागर ( 7354469594)
सागर – महान आदिवासी नेता,अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी स्वंत्रता संग्राम के प्रमुख जन नायक थे जिन्होंने सिर्फ 20 वर्ष की अल्प आयु में काले कानूनों को चुनौती देकर ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ लंबा संघर्ष किया। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।
