एक ऐसे थाना प्रभारी जो सूरज उगने के पहले साइकिल से थाना क्षेत्र के कई गांवों का कर लेते हैं भ्रमण।

0
IMG-20210809-WA0128

पन्ना से सचिन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 9755488451

गांव के प्रधान बनने के बाद शिक्षक के कार्य से त्यागपत्र देकर थाना प्रभारी का संभाल रहे कार्यभार, बखत सिंह ठाकुर के कार्य से प्रभावित हो रही जनता

शराब जुआ सट्टा पर लगाम लगाने के साथ गरीब मजदूरों के बच्चों को शिक्षा के लिए करते हैं प्रेरित

पन्ना : पन्ना जिला मध्य प्रदेश का ऐसा जिला है जहां पर शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं का भारी अभाव है। कुपोषण के कारण कई शिशुओं की मौत कई गर्भवती माताओं की मौत के कारण यह जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। मगर आज हम बात कर रहे हैं पन्ना जिले में उस थानेदार की जिसकी वजह से पन्ना जिले की पुलिस कि हर जगह तारीफ होने लगी है। पन्ना जिले के युवा पुलिस अधीक्षक धर्मराज सिंह मीणा द्वारा पन्ना जिले के कई थाना प्रभारियों का फेरबदल किया है। जिसमें नवागत थाना प्रभारी बृजपुर बखत सिंह ठाकुर द्वारा जिस दिन से थाना बृजपुर की कमान संभाली गई है उनके कार्यों की चारों तरफ सराहना हो रही है। ज्ञात हो कि बृजपुर थाना प्रभारी श्री ठाकुर बचपन से ही प्रतिभा भावन एवं जमीनी स्तर के व्यक्ति रहे हैं। जिसकी वजह से युवा अवस्था में ही उन्होंने गांव के प्रधान का चुनाव जीतकर ग्राम पंचायत को साफ स्वच्छ बनाने में सराहनीय कार्य करते हुए मिसाल पेश की थी। इसके उपरांत कई वर्षों तक शिक्षक के पद पर पन्ना जिले के मडला ग्राम में सेवाएं दे चुके हैं। जिसकी वजह से आज उनके पढ़े हुए छात्र उन्हें याद कर रहे हैं। शिक्षक कार्य के दौरान उन्होंने कई जगह पर थाना पुलिस के कार्यों को देखा और अपने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को सुधारने और एक मिसाल पेश करने के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास करके जमीन पर कार्य करने की एक आधारशिला रखी और निरंतर अपनी सेवाओं के कारण हमेशा उनके कार्य लोगों के दिलों को छू जाते हैं। उन्होंने जब से थाना बृजपुर की कमान संभाली है तब से बृजपुर थाना क्षेत्र में जहां कई अवैध शराब का विक्रय करने वाले लोगों द्वारा शराब ना बेचने की शपथ ली गई है ।वहीं दूसरी ओर युवाओं को नशा से दूर करने और शिक्षा की और जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है । उनका एक और कार्य ऐसा है जो लोगों के लिए प्रेरित कर रहा है और स्वास्थ्य के लिए बेहद ही लाभदायक है। वह कार्य है सूर्य उगने के पहले लगभग 35 किलोमीटर साइकिल यात्रा सुबह से नित्य क्रिया उपरांत साइकिल यात्रा पर निकल जाते हैं। जो कि सुबह 8:00 बजे के पूर्व थाना में 35 किलोमीटर की साइकिल चलाकर पहुंचते हैं। जिसके कारण थाना क्षेत्र के गांव में क्या गतिविधियां संचालित होती हैं कौन कहां से गुजरता है इस संबंध में पूरे आंकड़े उन्हें प्राप्त हो जाते हैं। जिससे अपराधियों को पकड़ने में जहां आसानी हो जाती है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से उनका जुड़ाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर विश्वास बढ़ रहा है। जिससे कई गोपनीय सूचनाएं समय पर थाना प्रभारी श्री ठाकुर तक पहुंच जाती हैं। नवागत थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने कहा कि उनका मूल उद्देश्य गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार प्राप्त हो साथ ही थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा अवैध शराब पर पूर्ण अंकुश लगे। थाना क्षेत्र में किसी भी अपराधी को संरक्षण प्राप्त ना हो सके इतना जनता में जागरूकता आ जाए। इसी को लक्ष्य बनाकर और थाना क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं और लोगों से उन्हें जो सहयोग प्राप्त हो रहा है उसके लिए वह क्षेत्र की जनता के सदैव आभारी रहेंगे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!