बंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अमृत महोत्सव, रैली निकालकर किया शहीदों को नमन।
आशीष जैन बंडा / 7354469594 – देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 20 22 को भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसको अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया था । केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बंडा में भी बड़ी धूमधाम के साथ अमृत महोत्सव मनाया गया बंडा में भाजपा की समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण गांधी मूर्ति के पास एकत्रित होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको नमन किया इसके उपरांत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह जी ने इस महोत्सव के बारे में अपने विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जय स्तंभ पहुंचे जहां पर भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आरती की एवं राष्ट्रगान किया इस दौरान नगर में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया गया पैदल मार्च के दौरान भारत माता की जय ,वंदे मातरम देश के अमर शहीदों की जय ,के नारे लगातार लगाए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता महेंद्र जैन , मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा उमेश जैन, लखन सिंह,वैभवराज कुकरेले , बाबू सिंह मुड़िया ,अनिरुद्ध सिंह पन्ना ,अर्जुन सिंह राणा लखन सिंह पटवा ,नितेश जैन , मेहरबान सिंह, सुल्तान सिंह, आशीष अग्निहोत्री,विश्वनाथ मेहदेले, रुपेश यादव, भरत मेहदेले,राममनोहर मिश्रा,माखन अहिरवार ,उमेद अहिरवार, दीपक दुबे ,पीडी राठौर ,राम अवतार सिंह ,सनत जैन बमाना, रघुराज सिंह, मयंक रावत ,रवि तिवारी ,शैलेश दुबे ,कमलेश विश्वकर्मा, दीपक भार्गव, गजेंद्र बुढ़ा खेरा ,कृष्णा सिंह राजपूत रघुराज यादव, सैयम जैन,शुभम ठाकुर,शामिल रहे।