दीपावली मिलन समारोह आयोजित, बांदरी नगर का होगा चौमुखी विकास : मंत्री भूपेंद्र सिंह
शुभम जैन बांदरी – रविवार को नगर बांदरी में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से भाजपा मंडल बांदरी के समस्त कार्यकर्ताओं से मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया इसी के साथ सभी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में मंत्री श्री सिंह ने कहा की अब बांदरी नगर का चहुंमुखी विकास होगा कोई भी व्यक्ति पक्के मकान से वंचित नहीं रहेगा घर-घर पानी पहुंचाया जाएगा मंत्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से बांदरी नगर को 1238 मकान स्वीकृत हो चुके हैं 400 व्यक्तिगत सुलभ शौचालय भी बनाए जाएंगे एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना के अंतर्गत रोड निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत राशि प्रदान की गई है इसी के साथ बांदरी नगर परिषद अध्यक्ष देशराज सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू मुक्कदम, पूर्व महामंत्री राजेंद्र प्रसाद जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय सिंह सनत साहू, विश्वनाथ सिंह, राजेंद्र ठाकुर, संतोष सिंह, अजय राजपूत, मुन्ना लाल जैन, , सूरज सिंह, जितेंद्र श्रीवास एवं भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।
