युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमन्त्री स्व.इंदिरा गाँधी जी की जन्म जयंती को पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया,कम्बल, शॉल आदि राहत सामग्री का किया वितरण।
भूमिका भास्कर संवाददाता सागर – भारतीय युवा काँग्रेस के निर्देशानुसार भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी स्व. इंदिरा गाँधी जी की जन्म जयन्ती को युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के कार्यकरी अध्यक्ष चैतन्य कृष्ण पाण्डेय के नेतृत्व में ” माँ तूझे सलाम ” कार्यक्रम का आयोजन करते हुए पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत युवा कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर स्व.इंदिरा जी का पुण्य स्मरण कर की गई।तत्पश्चात जरूरत मंदों को राहत सामग्री कम्बल,साड़ी,शॉल आदि का वितरण भी किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशरफ खान, म.प्र. युवा कांग्रेस के महामंत्री / प्रवक्ता आशीष चौबे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित जैन, युवा कांग्रेस सुरखी विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह राजपूत, प्रिंस जैन, गोल्डी केशरवानी, अबरार सौदागर, कार्तिकेय रोहण, सुयश पाण्डेय, राहुल खरे, दिव्यांक मुहासा,अमित सराफ, रोहित वर्मा, संदीप चौधरी, राजा बुंदेला, सौरभ खटीक ,संजय रोहिदास,कासिम राईन, मदन सेन, जैद खान, सत्यम चतुर्वेदी, शुभम सोनी, प्रशांत चौबे, शुभम पाण्डेय, देव राजपूत, प्रताप चौहान, मोनू भाईजान,नासिर नस्सु,बंटी कोरी ,कन्नू कोरी, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, मोतीलाल पटैल, अम्बुज चौहान आदि युवा कांग्रेसजन मौजूद थे।