SAGAR : मध्यभारत एग्रो प्लांट के विस्तार हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक जनसुनवाई आयोजित।

0
1597936507108_B

आशीष जैन बंडा – बंडा विकासखंड के ग्राम सौरई में मध्य भारत एग्रो प्लांट के विस्तार हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक जन सुनवाई में कलेक्टर दीपक सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र वासी को कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उक्त प्लांट के माध्यम से बंडा के साथ-साथ सागर को एक नई पहचान मिलेगी और पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सागर की बंडा तहसील अंतर्गत सौरई औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित फर्टिलाइजर उद्योग में मध्य भारत एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित उत्पादन क्षमता विस्तार के संबंध में पर्यावरण स्वीकृति लागत लोक सुनवाई कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा कराई गई। लोक जन सुनवाई में लगभग 150 लोग उपस्थित थे। लोक जन सुनवाई में उद्योग प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित परियोजना की जानकारी दी गई। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण हेतु किए जा रहा है कार्यों की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों द्वारा क्षमता विस्तार का समर्थन किया गया। क्षेत्र के विद्यालय का विकास एवं ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग की गई उद्योग प्रबंधक द्वारा लगभग 3 करोड़ की राशि क्षेत्र के विकास हेतु आगामी 3 वर्षों में खर्च करने का आश्वासन दिया गया। परियोजना की लागत 436 करोड़ होगी एवं डीएपी, एनपीके फर्टिलाइजर 330000 टन प्रतिवर्ष का उत्पादन किया जाएगा वर्तमान सिंगल सुपर फास्फेट 180000 टन एवं ट्रिपल सुपर फास्फेट 66 हजार प्रतिवर्ष का निर्माण किया जाता है परियोजना में लगभग 350 लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर मध्यभारत एग्रो प्रोडक्ट कंपनी के मैनेजर बीएस शुक्ला ,विवेक त्रिपाठी, विजय शंकर पांडे सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!