समिति प्रबंधक और सर्वेयर मानक स्तर की खरीदी सुनिश्चित करें -कलेक्टर श्री तरूण राठी

मयंक जैन जबेरा – जनपद पंचायत सभागार में धान खरीदी के संदर्भ में कलेक्टर श्री तरुण राठी ने बैठक ली।बैठक में कलेक्टर श्री तरूण राठी ने कहा है, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर ली जायें। समिति प्रबंधक और सर्वेयर मानक स्तर की खरीदी सुनिश्चित करेंगे। इस बात का व्यापक प्रचार करें कि किसान मानक स्तर का धान तैयार कर उपार्जन केन्द्रों पर लायें।
कलेक्टर श्री तरूण राठी ने कहा इस बात का प्रचार-प्रसार कराया जाये कि धान खरीदी के संबंध में भेजा गया एसएमएस 7 दिन तक वैध रहेगा। उसके बाद खरीदी उस एसएमएस पर नहीं होगी, अगले एसएमएस पर खरीदी होगी। उन्होंने कहा इस बार खरीदी टोकन आधार पर होगी, सभी टोकन की पंजी में इंट्री की जायेगी। श्री राठी ने कहा उपार्जन कर टेग आवश्यक रूप से लगाया जाये। उन्होंने स्पष्ट किया समिति प्रबंधक आवश्यक रूप से खरीदी केन्द्रों पर मौजूद रहे, यदि आवश्यक काम से जाने पर जवाबदार वहां मौजूद रहें।
कलेक्टर श्री राठी ने कहा टैग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित रहे, टैग में डिटेल लिखवाई जाये। उन्होंने कहा यदि गोदाम में अनाज चला गया, वहां कुछ बोरे रिजेक्ट होने पर, पूरा ट्रक का अनाज समिति को वापस होगा, इसका सारा व्यय समिति को वहन करना होगा। श्री राठी ने कहा मानक रूप से खरीदी हो, ताकि माल रिजेक्ट जैसी स्थिति न बने।उन्होंने कहा कि क्विलटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान दे और समिति और स्व सहायता समूह को पता होता है कि माल व्यापारी का है या किसान का है और उन्हें व्यापारी या किसान से मिलना नही है। बल्कि गुड़वत्ता युक्त धान की खरीदी करना है इससे कई समस्याएं अपने आप ही खत्म हो जावेगी।सर्वेयर द्वारा जांच कर ही धान की खरीदी की जावे।यदि अमानक धान खरीदी केंद्रों द्वारा ली जाती है तो धान वापसी पर परिवहन सहित अन्य शासकीय घाटा समिति और स्व सहायता समूहों द्वारा बसूल किया जावेगा।किसी भी प्रकार की शिकायत पर शिकायत सही पाई जाने पर आवश्यक कार्यबाही सहित एफआईआर दर्ज कराने तक कार्यबाही की जावेगी।
उन्होंने गत वर्ष खरीदी में कई समितियों के अच्छे कार्य की सराहना भी की। यह भी कहा मिलर्स ने भी तारीफ की थी। इस बार भी अच्छा काम करें।
कलेक्टर ने कहा माल खरीदी कर स्टेकिंग की जाये, ताकि वारिश होने पर अनाज खराब न हो और प्रतिदिन खरीदी के बाद व्यवस्थित बोरे रखवाये जायें। तिरपाल सभी जगह उपलब्ध रहे। ट्रांसपोटेशन समय पर हो, यह सभी सुनिश्चित करेंगे। श्री राठी ने कहा प्रतिदिन खरीदी की समीक्षा उनके द्वारा प्रात: 9.30 बजे की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा मुझे खरीदी में शिकायत न मिले। साथ ही यह भी कहा लेन-देन की शिकायत बर्दास्त नहीं की जायेगी। प्रासंगिक व्यय समिति को दिया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा कहीं कोई दिक्कत आने पर कंट्रोल रूम को सूचित किया जाये। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहें। उन्होंने कहा सर्वेयर गोदाम में रहेंगे और जिला स्तरीय टीम के साथ भी रहेंगे। श्री राठी ने कहा खरीदी में लापरवाही पर पाई-पाई वसूली की जायेगी। बैठक के प्रारंभ में खाद्य नियंत्रक श्री सिंह ने खरीदी संबंधी दिशा निर्देशों को विस्तार से अवगत कराया।बैठक में तहसीलदार अरविंद यादव ,मुख्यकार्यपालन अधिकारी अवधेश सिंह ,आशुतोष तिवारी,समिति प्रबंधक,आपरेटर ,सर्वेयर ,महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं,उपस्थित रही।
