नेहरू-गांधी परिवार के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : विधायक तरवर सिंह

0
FB_IMG_1621600887063

आशीष जैन बंडा/ 7354469594 – हमारे देश में नेहरू गाॅधी परिवार ऐसा है जिसने देश के लिए वलिदान दिया पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए सारी सुख सुविधायें त्याग दी थी राष्ट्र नेत्री इंदिरा गांधी ने आतंवादियों के सामने न तो देश को झुकने दिया और न ही स्वयं झुकीं एवं ईमानदारी से निर्णय लेने के कारण देश के लिए अपना वलिदान कर दिया भारत रत्न राजीव गांधी ने भी आतंकवादियों को देश से उखाड़ फेकने का संकल्प लिया कभी भी आतंवादियों के नाजायज मांगो को राष्ट्र हित में स्वीकार नहीं किया और उनकी भी 21 मई 1991 को कोयम्बटूर की एक सभा में मानव बंम के माध्यम से निर्मम हत्या कर दी गई ऐसे परिवार के वलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता उक्त कथन बण्डा विधायक तरवर सिंह लोधी ने विधायक कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर व्यक्त किये श्री सिंह ने आगे कहा इसी तरह का अनुसरण राजीव जी की पत्नि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद त्याग कर किया इससे बढ़कर बड्ड़पन और क्या हो सकता है सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने राजीव जी के हत्यारों को माफी तक दे दी ऐसे महान् नेताओं के बताये रास्तों पर चलकर हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए विधायक कार्यालय में सामाजिक दूरी एवं शासन प्रशासन की गाईड लायन का पालन करते हुये कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने पुण्य तिथि मनाई इस अवसर पर जिला कांगे्रस कमेटी के महामंत्री राजेश चैधरी, विधायक प्रतिनिधि गौरव जैन, नगर सेवादल के अध्यक्ष गिरीश विश्वकर्मा, संतोष यादव, दीनू घुरेया, नीरज शुक्ला, महेन्द्र यादव गौरव सेन सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।
बण्डा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आहवान एवं दिशा निर्देशानुशार बण्डा विधायक तरवर सिंह लोधी ने भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर बण्डा विधानसभा क्षेत्र में संचालित कोविड सेंटर बण्डा एवं शाहगढ़ को एक-एक एम्बुलेंस के लिए राशि प्रदान की।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!